Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

रायबरेली:मां और प्रेमी ने मिलकर मासूम का घोटा गला

डलमऊ/रायबरेली: जन्म देने वाली मां ही अपनी मासूम की कातिल निकली. घटना ने क्षेत्र को हिला कर रख दिया. पुलिस ने कातिलों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. मौके पर पुलिस अधीक्षक ने भी पहुंचकर घटना की पड़ताल की. डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बलभद्रपुर में एक मां और प्रेमी ने मिलकर दिल दहला देने वाली घटना को
Share:
Read in your preferred language.



डलमऊ/रायबरेली: जन्म देने वाली मां ही अपनी मासूम की कातिल निकली. घटना ने क्षेत्र को हिला कर रख दिया. पुलिस ने कातिलों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. मौके पर पुलिस अधीक्षक ने भी पहुंचकर घटना की पड़ताल की. डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के बलभद्रपुर में एक मां और प्रेमी ने मिलकर दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया. उनके नाजायज संबंधों का खुलासा ना हो इसलिए दोनों ने मिलकर मासूम का गला घोट दिया और गांव के बाहर एक कुएं में फेंक दिया. बलभद्रपुर गांव निवासिनी रेनू रैदास पत्नी संतोष कुमार का दिव्या पुर निवासी सचिन यादव से प्रेम प्रसंग था. पति बाहर रहता है बीते 30 मार्च को रेनू अपने मायके सुरसेना से अपनी 5 वर्षीय बेटी आरुषि को लेकर टेंपो से ससुराल बलभद्रपुर के लिए निकली लेकिन घर नहीं पहुंची. परिजन खोजबीन करते रहे. 2 दिन बाद रेनू अपने प्रेमी सचिन यादव के पास मिली बेटी नहीं मिली. बहू के गायब होने की सूचना छुट्टन ने पुलिस को नहीं दी. खोजबीन करते रहे दोनों प्रेमी रायबरेली चले गए लेकिन घटना से आहत सचिन ने खुदकुशी करने का मन बना लिया और जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाबा को जब उनकी नातिन नहीं मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत डलमऊ कोतवाली में की पुलिस पड़ताल में जुट गई. रेनू और उसके प्रेमी सचिन को हिरासत में ले लिया. सोमवार को दोनों से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सचिन यादव ने बताया कि उसने बेटी को उसके घर के पास ही में छोड़ दिया था. मासूम की तलाश हुई तो मंगलवार को सुबह 11:00 बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर खेतों के पास स्थित कुएं में आरुषि का शव पाया गया. पुलिस की पूछताछ में बताया की आरुषि दोनों के प्रेम प्रसंग को जानती थी और अपने बाबा से बताने की जिद कर रही थी. इसी पर दोनों ने उसकी हत्या करके कुएं में फेंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार डलमऊ कोतवाली पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली.