Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

रायबरेली: मिथिलेश मौर्य चुने गए सोसाइटी डायरेक्टर

डलमऊ/ रायबरेली: डिस्ट्रिक्ट बोर्ड एम्पलाइज क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड रायबरेली के विकासखंड डलमऊ के संचालक पद का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया जिसमें डलमऊ से संचालक के पद पर मिथिलेश मौर्य ने लगातार दूसरी बार बाजी मार ली है सोमवार को ब्लॉक सभागार राही में प्रातः 10:00 बजे से 4:00 के बीच चले मतदान में 329 में
Share:
Read in your preferred language.



डलमऊ/ रायबरेली: डिस्ट्रिक्ट बोर्ड एम्पलाइज क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड रायबरेली के विकासखंड डलमऊ के संचालक पद का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया जिसमें डलमऊ से संचालक के पद पर मिथिलेश मौर्य ने लगातार दूसरी बार बाजी मार ली है सोमवार को ब्लॉक सभागार राही में प्रातः 10:00 बजे से 4:00 के बीच चले मतदान में 329 में से 324 शिक्षकों ने मतदान का प्रयोग किया मतदान के तुरंत बाद ही 4:00 बजे मतगणना प्रारंभ हुई जिस पर डिस्टिक बोर्ड एम्पलाइज क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड रायबरेली के विकासखंड डलमऊ के संचालक पद पर मिथिलेश मौर्य निर्वाचित हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश चंद्र यादव को 101 मतों से पराजित किया मिथिलेश मौर्य लगातार दूसरी बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं डिस्टिक बोर्ड एम्पलाइज क्रेडिट सोसाइटी के संचालक का चुनाव 5 वर्ष के लिए किया जाता है परिणाम घोषित होने के बाद जीत की खुशी मे साथी शिक्षकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया है इस मौके पर शैलेश सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ उपस्थित रहे जानकारी के अनुसार बता दें कि डिस्ट्रिक्ट बोर्ड एम्पलाइज क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के निर्वाचन में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक मतदान करते हैं