Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

रायबरेली:सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत

डलमऊ(रायबरेली) देर शाम बाइक से अपने घर जा रहे एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बखत गौरा हरदो निवासी छोटेलाल
Share:
रायबरेली:सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत
Read in your preferred language.



डलमऊ(रायबरेली)
देर शाम बाइक से अपने घर जा रहे एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बखत गौरा हरदो निवासी छोटेलाल उम्र 52 वर्ष बुधवार देर शाम को बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे तभी कटघर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े हुए देखा तो राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में छोटे लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया सूचना परिजनों को सुचना मिली तो कोहराम मच गया डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है चौकी इंचार्ज घुरवारा मनोज कुमार यादव ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हुई है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।