India
रायबरेली: दुर्घटना में घायल की दौरान इलाज मौत
लालगंज/ रायबरेली : लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर उतरावा गांव का एक व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में दौरान इलाज मौत हो गई है। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोदीपुर उतरावा निवासी छेद्दू पुत्र मंगल बाइक से बाजार जा रहा था तभी उसकी बाइक अनियं
Read in your preferred language.
लालगंज/ रायबरेली : लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर उतरावा गांव का एक व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में दौरान इलाज मौत हो गई है। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोदीपुर उतरावा निवासी छेद्दू पुत्र मंगल बाइक से बाजार जा रहा था तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था ।दौरान इलाज अस्पताल में उसकी मौत हो गई है। छेद्दू की मौत से परिवार में मातम छा गया है ।