Monday, 14 September 2026 | 7:46 PM
India

रायबरेली: लालगंज मे चोपहिया वाहनों के चोरों की बढी पैठ

लालगंज रायबरेली।लालगंज नगर मे चोपहिया वाहनों के चोरों की पैठ बढ गयी है।वर्तमान मे पुलिस चुनाव मे व्यस्त है और चोर चोरी करने मे मस्त है।बीते दस दिनो मे लालगंज नगर मे कार चोरी की तीन घटनायें हुयी है।सबसे पहली घटना सर्राफा मंडी मे कार चोरी की घटना हुयी थी।उसके बाद अम्बेडकर नगर स्थित नाले के पास से मारू
Share:
रायबरेली: लालगंज मे चोपहिया वाहनों के चोरों की बढी पैठ
Read in your preferred language.


लालगंज रायबरेली।लालगंज नगर मे चोपहिया वाहनों के चोरों की पैठ बढ गयी है।वर्तमान मे पुलिस चुनाव मे व्यस्त है और चोर चोरी करने मे मस्त है।बीते दस दिनो मे लालगंज नगर मे कार चोरी की तीन घटनायें हुयी है।सबसे पहली घटना सर्राफा मंडी मे कार चोरी की घटना हुयी थी।उसके बाद अम्बेडकर नगर स्थित नाले के पास से मारूति कार संख्या यूपी 35 जे 0081 चोरी हो गयी है।मामले की सिकायत पदम नारायण पाण्डेय ने लालगंज पुलिस से की है।वे सर्वाेदय नगर मे किराये पर रहते थे।दरवाजे जगह न होने के चलते कार नाले पर खडा कर देते थे।उनका कहना है कि 28 अप्रैल की रात कार चोरी हुयी है।षनिवार की रात फिर से चोरों ने लगातार चैपहिया वाहनों की चोरी करते हुये अल्ला नगर से बुलेरो जीप पार कर दी है।मामले की सिकायत जमील अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार ने पुलिस से की है।चोरी गयी बुलेरो का नम्बर यूपी 33 एटी 3208 है।लालगंज पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नही कर पायी है।