Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

रायबरेली :पेड़ से फांसी लगाकर बुजुर्ग ने की खुदकुशी

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के पूरे महावीर मजरे गंगेहरा गुलालगंज गांव निवासी बुजुर्ग ने निजी नलकूप के पास गमछे के सहारे पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की जांच में जुटी गयी है। उक्त गांव निवासी छत्रपाल 65 वर्ष निसंतान था। कोई
Share:
Read in your preferred language.

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के पूरे महावीर मजरे गंगेहरा गुलालगंज गांव निवासी बुजुर्ग ने निजी नलकूप के पास गमछे के सहारे पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मामले की जांच में जुटी गयी है। उक्त गांव निवासी छत्रपाल 65 वर्ष निसंतान था। कोई औलाद ना होने के कारण वह हमेशा अवसाद में रहता था। मंगलवार की सुबह वो घर के निकट स्थित नलकूप के लिये निकला। और नलकूप पर पहुंचने के बाद लसोढ़ा के पेड़ पर चढ़ गया, जिसके बाद पेड़ की डाल से गमछे को बांधकर फंदा बनाकर गले में डाल लिया, और उससे झूल गया। ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने सूचना मृतक की पत्नी गुलाबकली के साथ पीआरवी पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में पत्नी समेत ग्रामीण पेड़ से झूल रहे बुजुर्ग के पास पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस व ग्रामीणों ने गमछे के फंदे को खोल कर शव को जमीन पर उतारा।वहीं ग्रामीणों की माने तो बुजुर्ग छत्रपाल संतान होने से अक्सर मानसिक अवसाद में रहता था। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर हल्का दरोगा लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को मौके पर भेजा गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।