Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

रायबरेली: युवक पर धारदार हथियार से हमला केस दर्ज।

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे अकोढ़ियया गांव निवासी युवक ने पड़ोसी गांव के युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मामले की तहरीर दी है, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी श्यामबाबू का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वह किसी कार्य से ऊंचाहार आ रहा
Share:
Read in your preferred language.
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे अकोढ़ियया गांव निवासी युवक ने पड़ोसी गांव के युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मामले की तहरीर दी है, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी श्यामबाबू का आरोप है कि शुक्रवार की सुबह वह किसी कार्य से ऊंचाहार आ रहा था। तभी पड़ोसी गांव अकोढ़िया निवासी युवक ने मौका देख कर उस पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। और ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। जिससे उसके बाएं हाथ के बाजू में गंभीर चोटे आई है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि श्याम बाबू की तहरीर पर अकोढ़ियया गांव निवासी सुदीप विश्वकर्मा पर धारदार हथियार से हमला करने संबंधी केस दर्ज किया गया है औऱ आरोपी की तलाश की जा रही है।