Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

रायबरेली: किसान यूनियन के 6 वर्ष पूरा हो जाने से मनाया गया काला दिवस

डलमऊ रायबरेली-भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर आज बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की डलमऊ इकाई के पदाधिकारियों द्वारा किसानों द्वारा किसान संशोधन बिल के विरोध में दिए जा रहे धरना प्रदर्शन के 6 माह पूरे हो जाने पर आज का दिन  और तारीख काला दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें वाक्यों के पदाधिकारियो
Share:
Read in your preferred language.
डलमऊ रायबरेली-भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर आज बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की डलमऊ इकाई के पदाधिकारियों द्वारा किसानों द्वारा किसान संशोधन बिल के विरोध में दिए जा रहे धरना प्रदर्शन के 6 माह पूरे हो जाने पर आज का दिन  और तारीख काला दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें वाक्यों के पदाधिकारियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज कुमार यादव तहसील अध्यक्ष सुशील तथा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी के साथ अन्य दर्जनों भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आज बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर बांहों में काली पट्टी बांधकर और काला झंडा लगाकर केंद्र सरकार की किसान संबंधित नीतियों पर जताया गया भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज कुमार यादव ने बताया कि  देशभर में भारतीय किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन के 6 माह पूरे हो जाने पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर काला दिवस मनाया गया. डलमऊ सवांददाता - योगेन्द्र मौर्य