Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

रायबरेली:चुनावी रंजिश मारपीट करने का आरोप

लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के चचिहा मजरे कोरिहरा गांव मे मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की घटना से पीड़ित सोनू यादव पुत्र शिव लोचन यादव ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही विशाल सिंह ने उसे चुनावी रंजिश को लेकर मारा पीटा है। मामले की शिकायत करते हुए सोनू यादव ने बताया कि विश
Share:
Read in your preferred language.

लालगंज रायबरेली। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के चचिहा मजरे कोरिहरा गांव मे मारपीट की घटना हुई है। मारपीट की घटना से पीड़ित सोनू यादव पुत्र शिव लोचन यादव ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही विशाल सिंह ने उसे चुनावी रंजिश को लेकर मारा पीटा है। मामले की शिकायत करते हुए सोनू यादव ने बताया कि विशाल सिंह उससे चश्मा चुनाव चिन्ह पर वोट देने को कह रहे थे लेकिन उसने प्रतिवाद करते हुए कहा था कि उसका जहां मन होगा वहां वोट देगा ।वह वोट देने के लिए स्वतंत्र है। इसी बात को लेकर चुनाव हो जाने के बाद विशाल सिंह ने उसे मारा पीटा है।मामले की रिपोर्ट सोनू यादव ने पुलिस से की है।