India
रायबरेली: ट्रक का टायर फटने से डंफर में जोरदार भिड़ंत 4 घायल
ऊंचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना नगर स्थित फ्लाई ओवर की है जहां शुक्रवार की रात ट्रक का टायर फटने से उसकी डंफर से जोरदार भ
Read in your preferred language.
ऊंचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पहली घटना नगर स्थित फ्लाई ओवर की है जहां शुक्रवार की रात ट्रक का टायर फटने से उसकी डंफर से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक पर मौजूद चालक मो सिराज 30 वर्ष निवासी चौकिया जनपद लातेहार झारखंड व क्लीनर संजीत कुमार 18 वर्ष निवासी जोरा खुलवा जनपद लातेहार झारखंड घायल हो गए तो वहीं डंफर पर मौजूद चालक पंकज कुमार 28 वर्ष निवासी खौसनहा मजरे सूची कोतवाली सलोन गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया ,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है। वहीं दूसरी घटना लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर पूरे छीटू सिंह गांव के सामने की है जहां जगतपुर थाना क्षेत्र के मेलखा गांव निवासी दिलीप कुमार 36 वर्ष पूरे छीटू सिंह गांव में बाइक से रिश्तेदारी जा रहा था तभी कार की टक्कर से घायल हो गया, राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चार लोग सीएचसी आये थे जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।