Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

आज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 4 दिवसीय यूपी दौरा

आज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का चार दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरा शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 26 अगस्त से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर वह लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या जाएंगे। 29 अगस्त को वह अयोध्या जाएंगे और फिर इसी दिन वापस लौट जाएंगे। अयोध्या में राष्ट्रपति रा
Share:
आज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 4 दिवसीय यूपी दौरा
Read in your preferred language.

आज से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का चार दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरा शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 26 अगस्त से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे पर वह लखनऊ, गोरखपुर और अयोध्या जाएंगे। 29 अगस्त को वह अयोध्या जाएंगे और फिर इसी दिन वापस लौट जाएंगे।

अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामलला के भी दर्शन करेंगे। चार दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर राष्ट्रपति 26-27 अगस्त को लखनऊ में रहेंगे, जबकि 28 अगस्त को राष्ट्रपति गोरखपुर जाएंगे। दौरे के चौथे और आखिरी दिन राष्ट्रपति अयोध्या जाएंगे।

राष्ट्रपति का यह दौरा लखनऊ से शुरू होगा। राष्ट्रपति कोविंद लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल के गोल्डन जुबिली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद की 6 फीट की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे। 27 अगस्त को राष्ट्रपति संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

गोरखपुर में राष्ट्रपति 28 अगस्त को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का की नींव रखेंगे और गोरखपुर में ही महायोगी गोरखना विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। 29 अगस्त को राष्ट्रपति विशेष ट्रेन से अयोध्या जाएंगे।

अयोध्या में राष्ट्रपति कोविंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह प्रोजेक्ट मुख्य रूप से टूरिज्म से जुड़े हैं। जिसमें तुलसी स्मारक भवन का जीर्णोद्धार, नगर बस स्टैंड और अयोध्या धाम अहम हैं।

अयोध्या का दौरा खत्म होने से पहले माना जा रहा है कि राष्ट्रपति निर्माणाधीन रामजन्मभूमि स्थल को भी देखने के लिए जाएंगे, यहां वह पूजा भी करेंगे।