Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
Entertainment

'सालार' के लिए की प्रशांत नील ने की प्रभास के संग तैयारियां

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने का काम किया है। यश (Yash), रवीना टंडन (Raveena Tandon), श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) और प्रकाश राज (Prakash Raj) स्टारर फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) को एक ओर जहां क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया तो दूसरी ओर दर्शकों से भी तगड़ा रिस्पॉन्स मि
Share:
Read in your preferred language.

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने का काम किया है। यश (Yash), रवीना टंडन (Raveena Tandon), श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) और प्रकाश राज (Prakash Raj) स्टारर फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) को एक ओर जहां क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया तो दूसरी ओर दर्शकों से भी तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील (Prashanth Neel) ने किया है और उनके काम को सभी खूब पसंद कर रहे हैं। केजीएफ 2 के बाद अब प्रशांत नील की अगली फिल्म सालार (Salaar) है, जिस में प्रभास (Prabhas) नजर आएंगे।
बता दें कि केजीएफ 2 के बाद से प्रशांत नील का नाम बड़े निर्देशकों में गिना जाने लगा है। कि प्रशांत नील, सालार को ग्रैंड स्केल पर बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के लिए प्रशांत बड़े लेवल पर एक्शन की तैयारी में हैं, जो केजीएफ 2 से भी बड़े स्तर पर होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म सालार के एक्शन के लिए ही एक बड़ा बजट तैयार किया गया है।

बात प्रभास की करें तो वो जल्दी ही 'आदिपुरुष' में नजर आएंगे, जो 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान और सनी सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके बाद प्रभास, प्रशांत नील निर्देशित सालार में नजर आएंगे। सालार को लेकर अभी तक कुछ पुख्ता तौर पर खबरें सामने नहीं आई हैं, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि फिल्म में अभी तक सबसे बड़े एक्शन स्टंट्स दिखेंगे। एक्शन को बड़ा दिखाने के लिए बड़ी तैयारियां की गई हैं।
सालार में प्रभास के साथ श्रुति हासन प्रमुख किरदार में नजर आएंगी और फिल्म फुल ऑन एक्शन होगी। बता दें कि सालार भी होमेबल प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही है। फिल्म में प्रभास- श्रुति के अलावा जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदारों में होंगे। फिल्म का म्यूजिक Ravi Basrur कंपोज कर रहे हैं और फिल्म 2023 की गर्मियों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैन्स अभी से ही एक्साइटिड हैं।