Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी करेंगे संवाद, नमो ऐप के जरिए होगी बात

देश में कुछ ही दिनों बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे।
Share:
देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी करेंगे संवाद, नमो ऐप के जरिए होगी बात
Read in your preferred language.

देश में कुछ ही दिनों बाद पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करने जा रहे हैं। पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी नमो ऐप के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे।

भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल BJP4India से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप पर संवाद करेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात, मणिपुर में दो और पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक-एक चरण में मतदान होगा। उत्तराखंड और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा जबकि मणिपुर में 27 फरवरी और तीन मार्च को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होगी। वहीं, यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान के साथ ही विधानसभा चुनावों की शुरुआत होगी। 10 मार्च को पांचों राज्‍यों में मतगणना होगी।