Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

पीएम मोदी आज जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन को संबोधित करेंगे , जानिए क्या है ये

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (Jain International Trade Organisation) के ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। ये कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। मोदी ने ट्वीट कर कहा
Share:
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (Jain International Trade Organisation) के ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। ये कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 6 मई की सुबह ‘जीतो कनेक्ट 2022’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करूंगा। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन द्वारा आयोजित यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे युवा व्यवसायियों को एक साथ लाएगा
जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO Connect 2022) दुनिया भर में जैनियों को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है। जीतो कनेक्ट आपसी नेटवर्किंग एवं व्यक्तिगत बातचीत का एक अवसर प्रदान करते हुए व्यापार और उद्योग जगत की मदद करने का एक प्रयास है

‘जीतो कनेक्ट 2022’ कार्यक्रम पुणे के गंगाधाम एनेक्स में 6 से 8 मई तक आयोजित किया जाने वाला एक तीन-दिवसीय कार्यक्रम है। इसमें व्यापार एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित कई मुद्दों पर कई सत्र शामिल होंगे।