Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- मानसून सत्र में पूरी तैयारी के साथ आएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से कहा कि संसद के मानसून सत्र में वे पूरी तैयारी के साथ आएं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे होमवर्क करने और सत्र के दौरान सरकार का दृष्टिकोण प्रभावशाली तरीके से रखने के लिए भी कहा। बैठक के
Share:
पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा- मानसून सत्र में पूरी तैयारी के साथ आएं
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से कहा कि संसद के मानसून सत्र में वे पूरी तैयारी के साथ आएं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे होमवर्क करने और सत्र के दौरान सरकार का दृष्टिकोण प्रभावशाली तरीके से रखने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान संसदीय कार्यवाही और नियमों पर एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे सभी कार्यवाहियों से परिचित हो लें। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इसमें पेश करने के लिए सरकार ने 17 नए विधेयकों को सूचीबद्ध किया है। छह अन्य विधेयक दोनों सदनों में विभिन्न चरणों में लंबित हैं।समाचार एजेंसी 'एएनआइ' के मुताबिक, मानसून सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 18 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी उपस्थित रहने की संभावना है। इसी तरह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी रविवार को लोकसभा में सभी पार्टियों के नेताओं की बैठक बुलाई है। 'आइएएनएस' के मुताबिक, यह बैठक भी संसद परिसर में सुबह 11 बजे होने की संभावना है।