Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

पीलीभीत: पराली अभियान को वताया गलत,लेखपाल से अभ्रदता

पीलीभीत पूरनपुर। भ्रमण कर लौट रहे लेखपाल को कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि पराली न जलाने को गलत बताया।विरोध करने पर लेखपाल को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।मामले की उप जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र में कार्यरत सत्येंद्र सिंह लेखपाल संघ के तहसील मंत्री हैं। उन्होंन
Share:
पीलीभीत: पराली अभियान को वताया गलत,लेखपाल से अभ्रदता
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर। भ्रमण कर लौट रहे लेखपाल को कुछ लोगों ने रोक लिया। आरोप है कि पराली न जलाने को गलत बताया।विरोध करने पर लेखपाल को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।मामले की उप जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में कार्यरत सत्येंद्र सिंह लेखपाल संघ के तहसील मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि पराली नियंत्रण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।लेखपालों के द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण कर किसानों से जनसंवाद कर पराली में आग ना लगाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। वह क्षेत्र का भ्रमण कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के गांव वक्तापुर निवासी एक व्यक्ति ने रोक कर पराली अभियान को गलत बताया।इस पर लेखपाल ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सरकारी काम में बाधा डालकर धमकाया गया। धमकी मिलने से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।इस पर लेखपाल ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।