पीलीभीत पूरनपुर।पति की गैरमौजूदगी में ग्रामीण ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर पिटाई लगाकर महिला को घायल कर दिया।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।एक अन्य मामले में देवर ने भाभी से छेड़छाड़ कर दी।शिकायत पुलिस में की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था।वह घर पर अकेली थी।इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक ग्रामीण मौका पाकर उसके घर में घुस आया। काम कर रही महिला को गलत नियत से दबोच कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर उसको जमकर मारा पीटा।शोर-शराबा करने पर ग्रामीण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।घटनाक्रम की सूचना महिला ने पति को दी।जब पति ने ग्रामीण से इसका विरोध जताया तो उसके साथ भी अभद्रता की। एक अन्य मामले में नगर के एक मोहल्ले के रहने वाली महिला ने बताया कि उसका देवर चोरी चुपके से घर में घुस आया और उसको गलत नियत से पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर उसको धमकाया। दोनों मामलों की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
India
पीलीभीत :घर में घुसकर महिला से छेडछाड,पुलिस से शिकायत
पीलीभीत पूरनपुर।पति की गैरमौजूदगी में ग्रामीण ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर पिटाई लगाकर महिला को घायल कर दिया।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।एक अन्य मामले में देवर ने भाभी से छेड़छाड़ कर दी।शिकायत पुलिस में की गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक
Read in your preferred language.