Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
India

पीलीभीत :चोर समझकर संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने दवोचा

पूछताछ पर दिलावरपुर का निकला पकड़ा गया युवक पीलीभीत पूरनपुर।गांव में चोर घुसने को लेकर एक संदिग्ध को ग्रामीणों ने दबोच लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।पूछताछ करने पर पकड़ा गया युवक पड़ोसी गांव का निकला।लगातार बदमाशों की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। कोतवाली क्षे
Share:
पीलीभीत :चोर समझकर संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने दवोचा
Read in your preferred language.

पूछताछ पर दिलावरपुर का निकला पकड़ा गया युवक

पीलीभीत पूरनपुर।गांव में चोर घुसने को लेकर एक संदिग्ध को ग्रामीणों ने दबोच लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।पूछताछ करने पर पकड़ा गया युवक पड़ोसी गांव का निकला।लगातार बदमाशों की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों गांव गांव में बदमाशों का शोर है।गुरुवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के गांव जनकापुर में चोरों की चहल कदमी देखी गई।इसको लेकर ग्रामीण सतर्क हो गए।गांव से गुजर रहे एक युवक पर ग्रामीणों की नजर पड़ी।चोर समझ कर उन्होंने शोर-शराबा शुरू कर दिया।तमाम लोग लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए।घेराबंदी करते हुए संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया।वारदात को लेकर खलबली मच गई।मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना पर घुंघचाई पुलिस के अलावा डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।पकडे गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।जानकारी लगने के बाद पकड़ा गया युवक पडोसी गांव दिलाबरपुर का निकला।जो अपने किसी काम से वापस गांव लौट रहा था।लगातार बदमाशों की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।घुंघचाई चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि पकडा गया युवक पुलिस की हिरासत में है।उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पकड़ा गया युवक दिलावरपुर का है।