Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

पीलीभीत : सड़क दुर्घटना में तीन युवक चोटिल

पूरनपुर हजारा थाना क्षेत्र के गांव गांधीनगर निवासी सोनू अपने साथी सुनील के साथ संपूर्णानगर से वापस घर लौट रहा था।बताया जाता है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए।इसमें एक युवक के पैर में गंभीर चोटें आ
Share:
पीलीभीत :    सड़क दुर्घटना में तीन युवक चोटिल
Read in your preferred language.

पूरनपुर हजारा थाना क्षेत्र के गांव गांधीनगर निवासी सोनू अपने साथी सुनील के साथ संपूर्णानगर से वापस घर लौट रहा था।बताया जाता है कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए।इसमें एक युवक के पैर में गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे,प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा माधोटांडा मार्ग पर मढी चौराहे के पास बाइक सवार सामने से आ रही साइकिल से भिड़ंत हो गई। साइकिल में लकड़ियां बंधी हुई थी।घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।