Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
India

पीलीभीत :टहल कर वापस घर आ रहे ग्रामीण को किया अधमरा

पीलीभीत पूरनपुर।मॉर्निंग वॉक कर वापस घर लौट रहे ग्रामीण को गाली गलौज कर जमकर पीट दिया।मरा समझकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मामले में ग्रामीण ने तहरीर दी है। थाना माधौटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरा निवासी मोहनलाल अपने रिश्तेदार जीतराम के साथ सुबह
Share:
पीलीभीत :टहल कर वापस घर आ रहे ग्रामीण को किया अधमरा
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।मॉर्निंग वॉक कर वापस घर लौट रहे ग्रामीण को गाली गलौज कर जमकर पीट दिया।मरा समझकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मामले में ग्रामीण ने तहरीर दी है।
थाना माधौटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरा निवासी मोहनलाल अपने रिश्तेदार जीतराम के साथ सुबह तालाब की ओर टहलकर वापस घर लौटने के दौरान गांव के रहने वाले धनीराम ग्रामीण को गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हमला कर दिया कर जमकर पिटाई लगा दी।इससे वह वेहोश होकर मौके पर ही गिर गया।मामले को लेकर हडकंप मच गया।बेहोशी की हालत में मोहनलाल पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां से हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।पुलिस ने तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।