Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

पीलीभीत: सेहेली से मिलने जा रही छात्रा से शोहदों ने की छेड़छाड़।

पीलीभीत पूरनपुर। सहेली से मिलने जा रही छात्रा को रास्ते में शोहदों ने पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर पिटाई लगा कर जान से मारने की धमकी दी।छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा अपनी सहेली के घर पकड़िया चौराहे से होते हुए लाइन
Share:
पीलीभीत: सेहेली से मिलने जा रही छात्रा से शोहदों ने की छेड़छाड़।
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर। सहेली से मिलने जा रही छात्रा को रास्ते में शोहदों ने पकड़ कर छेड़छाड़ शुरू कर दी।विरोध करने पर पिटाई लगा कर जान से मारने की धमकी दी।छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा अपनी सहेली के घर पकड़िया चौराहे से होते हुए लाइनपार गोटिया जा रही थी।आरोप है कि दो शोहदों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।जब वह लाइनपार पहुंची तो दोनों शोहि ने उसको पकड़ कर छेड़खानी शुरू कर दी।छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसको गाली गलौज कर मारा पीटा।आरोप है कि शोर-शराबा करने पर दोनों युवक उसको ऐसे ही रोजाना छेड़खानी करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।घटना क्रम को लेकर मोहल्ले में तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। युवती ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस मौके पर गई थी।जांच में मामला सही पाया गया तो दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।