Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

पीलीभीत:लेखपालों के फोन स्विच ऑफ रखने पर तहसीलदार ने जताई नाराजगी

पीलीभीत: पूरनपुर लेखपालों के फोन न उठाने पर तहसीलदार ने नाराजगी जाहिर करते हुए लोकेशन ट्रेस कराने की बात कही है और क्षेत्र में न मिलने पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी।तहसीलदार ने लेखपालों के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया हैं, फोन बंद रखने से दोनों अधिकारी लेखपालों से नाराज हैं। गुरूव
Share:
Read in your preferred language.



पीलीभीत: पूरनपुर लेखपालों के फोन न उठाने पर तहसीलदार ने नाराजगी जाहिर करते हुए लोकेशन ट्रेस कराने की बात कही है और क्षेत्र में न मिलने पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी।तहसीलदार ने लेखपालों के खिलाफ एक्शन लेने का मन बना लिया हैं, फोन बंद रखने से दोनों अधिकारी लेखपालों से नाराज हैं। गुरूवार को किसी काम से तहसीलदार विवेक मिश्रा ने लेखपाल को फोन किया तो किसी का फोन बंद था। इससे तहसीलदार भड़क गए और फोन न उठाने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी हैं। इसके साथ ही तहसीलदार विवेक मिश्रा ने कहा कि लेखपालों की लोकेशन ट्रेस की जाएगी। इससे पता चलेगा की लेखपाल क्षेत्र में है या नहीं। क्षेत्र में न पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा