Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

पीलीभीत: उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण व 18 नमूने ग्रहीत किए गए।

पीलीभीत आज शासन के रेडियोग्राम एवं जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश के क्रम में जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापे डाले गए। जिला कृषि अधिकारी पीलीभीत द्वारा सदर एवं बीसलपुर में कुल 22 दुकाने चेक की गई एवं कुल 13 नमूने भरे गये तथा 6 बिक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिनके द्वारा क
Share:
पीलीभीत: उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण व 18 नमूने ग्रहीत किए गए।
Read in your preferred language.

पीलीभीत आज शासन के रेडियोग्राम एवं जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत के आदेश के क्रम में जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापे डाले गए। जिला कृषि अधिकारी पीलीभीत द्वारा सदर एवं बीसलपुर में कुल 22 दुकाने चेक की गई एवं कुल 13 नमूने भरे गये तथा 6 बिक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया जिनके द्वारा केंद्र बन्द कर दिया गया था। PPO द्वारा पूरनपुर में 10 दुकान चेक तथा 5 उर्वरक के नमूने ग्रहीत किये गए। इस प्रकार कुल 32 जगह औचक निरीक्षण के साथ 18 नमूने ग्रहीत किये गए तथा 06 उर्वरक।बिक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

मंडल संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा