पूरनपुर।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया निवासी निर्विकार 2 फरवरी श्याम खेत से बापस लौट रहा था। गांव में घुसने पर पहले से घात लगाए बैठे रामू, मानसिंह, किशनपाल उर्फ डब्बू पुत्रगण राम दुलारे उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद सिर पर बांका से हमला कर दिया। इससे ग्रामीण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोर होने पर गांव के कई लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल के साले माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव नदहा निवासी कुलदीप की ओर से पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवक ने बताया सिर में चोट लगने से उसके बहनोई की आवाज चली गई है। इससे परिवार के लोग काफी रोष हैं।
India
पीलीभीत :खेत से वापस लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने पिटाई कर घायल किया, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव कढैया निवासी निर्विकार 2 फरवरी श्याम खेत से बापस लौट रहा था। गांव में घुसने पर पहले से घात लगाए बैठे रामू, मानसिंह, किशनपाल उर्फ डब्बू पुत्रगण राम दुलारे उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद सिर पर बांका से हमला कर दिया। इस
Read in your preferred language.