पूरनपुर, पीलीभीत।
प्रशासन के लाख दावों के बाद भी जिले में खेतों से अवैध मिट्टी खनन जारी है। जेसीबी मशीन से लगाकर खेतों से धड़ल्ले से मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर मुख्य मार्गों से मिट्टी गंतव्य तक पहुंचाई जा रही है। वही राजस्व विभाग और पुलिस द्वारा अवैध खनन पर कार्यवाही भी की गई है। उसके बाबजूद भी खन्नमाफ़ियाओ के हौसले बुलंद है। खन्नमाफ़िया बेखौफ होकर बिना नम्बर प्लेट के ही ट्रेक्टर ट्रालियो से मिट्टी खनन कर रहे है।हाल ही में राजस्व विभाग द्वारा बिना परमीशन द्वारा अवैध मिट्टी खनन करने वाले लोगों पर कार्यवाही भी हुई है। उसके बाबजूद खन्नमाफ़ियाओ के अंदर प्रशासन का कोई भय नही है। बिना नम्बर के ही ट्रेक्टरो ट्रालियों में मिट्टी भर कर बेखौफ होकर दौड़ाया जा रहा है।इससे हादसे की भी आशंका बनी रहती है।मिट्टी भरे वाहनों से कई बार हादसे भी हो चुके हैं।उसके वावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने मौन स्वीकृति धारण कर ली है।एक दो दिन की परमीशन लेकर महीनों तक मानकों को ताक पर रखकर खनन किया जा रहा है।
तहसील क्षेत्र के नजीरगंज में स्थित एक भट्ठे पर इन दिनों जेसीबी से दिन दहाड़े धड़ल्ले से बिना रोक टोक मिट्टी का खनन किया जा रहा है। भट्ठा मालिक बेखौफ होकर जेसीबी से मिट्टी खनन कराकर खेत को तालाब बनाने में जुटे हुए हैं। लेकिन इस ओर राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी ध्यान नही दे रहा है। वही सूत्रों की माने तो भट्ठा मालिक एक दो दिन की परमीशन बनवाकर कई दिनों तक परमीशन के नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी का खनन करते हैं। वही क्षेत्र में इन दिनों खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। जिसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय पुलिस सहित राजस्व कर्मी खनन कर्ताओं को बढ़ावा देकर मलाई चाट रहे हैं। क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया स्थानीय राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बिना परमिशन और मानक विपरीत हजारों घन मीटर कृषि योग्य भूमि को तहस-नहस कर रहे हैं। वहीं इसकी जानकारी जिले के जिम्मेदारान अफसरों को शायद नहीं है|
India
पीलीभीत:नजीरगंज स्थित भट्ठे पर परमीशन को ताक पर रखकर किया जा रहा मिट्टी खनन
पूरनपुर, पीलीभीत। प्रशासन के लाख दावों के बाद भी जिले में खेतों से अवैध मिट्टी खनन जारी है। जेसीबी मशीन से लगाकर खेतों से धड़ल्ले से मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन के बाद ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर मुख्य मार्गों से मिट्टी गंतव्य तक पहुंचाई जा रही है। वही राजस्व विभाग और पुलिस द्वारा अवैध खनन पर कार
Read in your preferred language.