Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

पीलीभीत:पूरनपुर सुपरजाइंट्स को हराकर शेरपुर यंग फाइनल में

पूरनपुर। नगर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया।जिसमे शेरपुर यंग स्टार ने पूरनपुर सुपरजाइंट्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को पुरस्कार दिया गया। नगर के मिलेनियम में चल रहे एमपीएल सीजन 2 में वुद्धवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया।जो बड़ा
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया।जिसमे शेरपुर यंग स्टार ने पूरनपुर सुपरजाइंट्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को पुरस्कार दिया गया।

नगर के मिलेनियम में चल रहे एमपीएल सीजन 2 में वुद्धवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया।जो बड़ा रोचक भरा रहा।पहला मैच शेरपुर यंग स्टार और पूरनपुर सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया।जिसमें शेरपुर यंग स्टार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की।जिसमें जीसान ने 34 और अनुज शर्मा की 35 रनों की बदौलत सुपरजाइंट्स पूरनपुर को 150 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पूरनपुर सुपरजाइंट्स टीम 20 ओवरों में 136 रन ही बना पाई।शेरपुर यंगस्टार के अनुज शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। विरजेश प्रजापति व मुनाजिर नियाजी मैच के अंपायर रहे।कोच अमन वर्मा अजय ,मनीष कुमार,दीपक कौशिक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ऋतु सिंह,संगीता भारद्वाज,शालिनी, विक्की,रिकी पासवान मौजूद रहे।??