Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

पीलीभीत : एसडीएम ने नगर पालिका गौशाला का किया निरीक्षण

पीलीभीत पूरनपुर।नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गौशाला का उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मवेशियों के चारे व पेयजल की व्यवस्था देखी।निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई खामियां पाई गई।इस पर उन्होंने दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने नगर पालिका द्वारा संचाल
Share:
पीलीभीत : एसडीएम ने नगर पालिका गौशाला का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित गौशाला का उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मवेशियों के चारे व पेयजल की व्यवस्था देखी।निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई खामियां पाई गई।इस पर उन्होंने दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।
उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उनको गोवंश के विवरण एवं रखरखाव के संबंध निर्धारित पंजिका नहीं मिली,इस पर उन्होने नाराजगी जताई।गौशाला परिसर में बड़ी तादाद में गोबर के ढेर पाए गए।गंदगी और दुर्गंध मिलने पर उनको दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया।इसके बाद गौशाला में एक मवेशी बीमार पाया गया।जिसकी देखभाल के लिए निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान गौशाला में 42 गोवंश संरक्षित पाए गए।गौशाला में उन्होने चारे एवं पेयजल की व्यवस्था को भी परखा,जो व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।इसके अलावा अन्य कई खामियां मिलने पर उनको जल्द दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया गया था। जिसमें कुछ खामियां मिलने पर उनको दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।