Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

पीलीभीत: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में पदाधिकारियों को दी गईं जिम्मेदारियां।

पीलीभीत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की जिला एवं नगर इकाई आईसीसी का विस्तार आज शहर के विशु बारात घर मे आयोजित कार्यक्रम में हुआ। जिसका शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन प्रवक्ता रामा इंटर कालेज लक्ष्मीकांत शर्मा, रूप
Share:
पीलीभीत: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में पदाधिकारियों को दी गईं जिम्मेदारियां।
Read in your preferred language.


पीलीभीत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की जिला एवं नगर इकाई आईसीसी का विस्तार आज शहर के विशु बारात घर मे आयोजित कार्यक्रम में हुआ। जिसका शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन प्रवक्ता रामा इंटर कालेज लक्ष्मीकांत शर्मा, रूपपुर कमालू से पं० रमेश चन्द्र, डॉ० सिधासन राय जी, सत्यनारायण मन्दिर महंत शिव कुमार पांडेय एवं ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री श्रीधर पांडे रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि रूप में मौजूद मंचासीनो ने नवनियुक्त कार्यकारणी के युवाओं का मार्गदर्शन किया एवं अपने अपने विचार रखे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में पं० आकाश शर्मा को जिलाध्यक्ष, आशीष दीक्षित को जिला महामंत्री, दीपक शुक्ला को वरिष्ठ जिला महामंत्री, आलोक मिश्रा, दिनेश मिश्रा व राजीव राय को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, हर्षित अग्निहोत्री, सचिन मिश्रा, विक्रांत मिश्रा, विनीत शुक्ला, डा० अटलमणि शुक्ला व नीरज शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष, विपिन शुक्ला, आशीष शर्मा, देवेंद्र नारायण मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा व भूपेंद्र कुमार शर्मा को जिला संगठन मंत्री, नीलेश चतुर्वेदी को जिला प्रचार मंत्री, अंकुर गोस्वामी, पवन मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, पुनीत पांडेय, रवि शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, वरुण शुक्ला, निशांत तिवारी व रजत पांडेय को जिला मंत्री, अनुनय दुबे, सत्यम मिश्रा, रवि पांडेय, ब्रजेश मिश्रा, प्रशांत पांडेय व अतुल त्रिवेदी को जिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोनीत किया गया। इसी तरह नगर कार्यकारिणी में राहुल शर्मा को नगर अध्यक्ष, अमित अवस्थी को नगर महामंत्री, शिवमोहन पाठक, प्रकाश अग्निहोत्री, विकास मिश्रा, शुभम पांडेय व अनमोल अग्निहोत्री को नगर उपाध्यक्ष, अभिसिंचित मिश्रा, शुभम शर्मा, समीर शुक्ला, रामानुज अवस्थी, राहुल मिश्रा व मृदुल मिश्रा को नगर मंत्री, विराट शर्मा को नगर संगठन मंत्री, आकाश शर्मा, आयुष पाठक, विशेष शुक्ला, आशीष पांडेय व कमल मिश्रा को नगर कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र भेंट किया एवं मंचासीन अतिथियों को भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया गया।