Monday, 14 September 2026 | 7:28 PM
India

पीलीभीत: दलित के साथ गाली गलौज के मामले में रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के मोहल्ला हबीबगंज गोटिया निवासी आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध 29 मई को अपने घर से निकल रहे थे।रास्ते में पडने वाले एक खोखे के पास मोहल्ले के रहने वाले राजेश और लालाराम गाली-गलौज करने लगे विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए।जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसको अपमानित किया।पुलिस में शिका
Share:
पीलीभीत: दलित के साथ गाली गलौज के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के मोहल्ला हबीबगंज गोटिया निवासी आचार्य धर्म प्रकाश बौद्ध 29 मई को अपने घर से निकल रहे थे।रास्ते में पडने वाले एक खोखे के पास मोहल्ले के रहने वाले राजेश और लालाराम गाली-गलौज करने लगे विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए।जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसको अपमानित किया।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई।लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित ने एसपी को पत्र दिया।एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ महीने बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न,मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया एससी एसटी एक्ट की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं