पीलीभीत पूरनपुर।विकास खंड की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में पानी की टंकी के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया है। ग्राम पंचायत के मजरा गजरौला जप्ती के गाटा संख्या 244 ख रकबा 0.1246 हेक्टेयर भूमि आबादी में दर्ज है।उसमें से 0.120 हेक्टेयर भूमि पर जल मिशन के तहत पानी की टंकी लगवाने के लिए प्रस्तावित की गई थी। जिसमें ग्राम निधि द्वारा जगह के चारों तरफ तार फेसिंग का कार्य कराया गया।आरोप है कि दो लोगों ने तारों को उखाड कर मवेशी बांधकर अपना कब्जा कर लिया। इसके चलते पानी की टंकी के निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है।सरकारी रुपए का भी काफी नुकसान हुआ है। निर्माण कार्य में बाधा डाली गई।सरकारी जमीन को नष्ट किया गया।पुलिस ने गांव सबलपुर खास निवासी त्रिपुरारी सिंह व गजरौला जप्ती निवासी श्यामा सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
India
पीलीभीत :सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत पूरनपुर।विकास खंड की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में पानी की टंकी के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया है। ग्राम पंचायत के मजरा गजरौला जप्ती के गाटा संख्या 244 ख रकबा 0.1246 हेक्टेयर भूमि आबादी में दर्ज है।उसमें से 0.120 हेक्टेयर भूमि पर जल मिशन के तहत पानी की टंकी लगवाने के लिए प्रस्तावित की गई थ
Read in your preferred language.