पूरनपुर। घुंघचाई- दियूरिया घुस रोड की मरम्मत न होने की शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की गई है।शिकायत में कहा गया है कि यह मार्ग दिनोंदिन खस्ताहाल में है।मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए इसके चलते आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।किसानों को अपनी फसल तहसील मुख्यालय लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मार्ग पर बने गड्ढों में आए दिन बड़े वाहन फंसकर पलट रहे हैं। मार्ग के पत्थर और बजरी टूट गई है। मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। कुछ माह पहले सड़क की मरम्मत कराई गई थी। लेकिन चंद दिनों में ही टूट कर गढ्ढों में तब्दील हो गई।पूर्व प्रधान प्रकट सिंह,महेंद्र सिंह मान,कुलविंदर सिंह रंधावा,दलबीर सिंह,सचिन कुमार यादव,बृज बिहारी लाल,सुखदेव सिंह,सुखचैन सिंह सहित दर्जनों किसानों ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर शीघ्र ही जर्जर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
India
पीलीभीत ; सड़क की मरम्मत कराने की उठाई मांग
पूरनपुर। घुंघचाई- दियूरिया घुस रोड की मरम्मत न होने की शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की गई है।शिकायत में कहा गया है कि यह मार्ग दिनोंदिन खस्ताहाल में है।मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए इसके चलते आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।किसानों को अपनी फसल तहसील मुख्यालय लाने के लिए ल
Read in your preferred language.