Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

पीलीभीत :विधायक बाबूराम पासवान का धुआंधार जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को वोट दिलाने का किया आव्हान

पूरनपुर। भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के हित में विधायक बाबूराम पासवान ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आव्हान किया और लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कमल वाला बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को विजयी बनाना है और इस प्रकार जाति संप्रदाय
Share:
पीलीभीत :विधायक बाबूराम पासवान का धुआंधार जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को वोट दिलाने का किया आव्हान
Read in your preferred language.

पूरनपुर। भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता के हित में विधायक बाबूराम पासवान ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आव्हान किया और लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कमल वाला बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता को विजयी बनाना है और इस प्रकार जाति संप्रदाय और बंटवारे की राजनीति करने वाली कांग्रेसी और बसपाई मानसिकता का सफाया कर देगी कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से कार्य कर प्रत्यासी को बड़ी जीत दिलानी होगी विकास की रफ्तार को गति देने के लिए नगर निगम में भाजपा की जीत होना आवश्यक है जिससे निकाय व सरकार के बीच बेहतर मेलजोल बढ़े। और जो सुविधाओं के विकास के लिए उत्प्रेरक का कार्य करेगा और जनता की दैनिक समस्याओं के निराकरण के लिए एक अच्छी पार्टी के प्रतिनिधि का चुनाव बहुत जरूरी है वर्तमान सरकार ने देश की कमान संभालते हुए महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के लिए हर घर में शौचालय का निर्माण, महिलाओं को धुऐं से बचने वाली बीमारी से बचाने के लिए हर घर में गैस कनेक्शन पहुंचाने की व्यवस्था की तथा बीमारी की स्थिति को देखते हुए 5 लाख तक का उपचार की गारंटी की व्यवस्था भी की है भाजपा सरकार ने विकास आज भी किए हैं मोदी योगी सरकार के कार्य बिना किसी बाधा के जनता तक पहुंचे लोगों का जीवन बेहतर हो सके इसके लिए देश और राज्य में भाजपा सरकार के साथ ही नगरीय निकायों में भी भाजपा का होना बहुत जरूरी है प्रदेश में मोदी योगी सरकार के कार्यों का नतीजा यह है कि आज यूपी की छवि ही बदल गई है भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की प्रेरणा से कार्य करती है।
डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान:
आज नगर पालिका परिषद पूरनपुर के वार्ड 07 व 08 में भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी शैलेन्द्र गुप्ता ने विधायक बाबूराम पासवान के साथ जनसम्पर्क किया इस अवसर पर उनके साथ नगर उपाध्यक्ष हर्ष प्रधान व रवि यादव,डॉ दिनेश गुप्ता, हर्ष गुप्ता,ब्रजेश गुप्ता,राजीव वर्मा,प्रदीप शर्मा,सुमित शुक्ला, एड. हरीश सिंह चौहान,संजीव कुमार गुप्ता,अवनीश सक्सेना 'चुन्नू', अरविन्द गुप्ता 'पट्टे',अवनीश शुक्ला,अंकित बाल्मीकि,मानस शुक्ला ,विवेक तिवारी,शैलेन्द्र शुक्ला,मयंक गुप्ता,श्रेय सिंह,अरुण पाण्डेय,आकाशदीप सिंह के साथ भारी संख्या में भाजपा समर्थक साथ रहे।
भाजपा प्रत्याशी को जनता जनार्दन का भारी समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।