Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

पीलीभीत: पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

पीलीभीत पूरनपुर।भीख मांग कर वापस घर लौट रही दलित महिला को सड़क के किनारे खाई में ले जाकर आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया।शोर-शराबा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महि
Share:
पीलीभीत: पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।भीख मांग कर वापस घर लौट रही दलित महिला को सड़क के किनारे खाई में ले जाकर आरोपियों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया।शोर-शराबा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
घुंघचाई चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अनुसूचित जाति की है।भीख मांग कर वह अपने परिवार का भरण पोषण करती है।महिला घुंघचाई गांव से भीख मांग कर वापस अपने घर लौट रही थी।इसी दौरान घुंघचाई-दियूरियाकला रोड पर स्थित पुलिया के पास पहले से ही घात लगाए बैठे दो आरोपियों ने उसको रोक लिया।विरोध करने पर महिला के मुंह में जबरन कपड़ा ठूंस कर दोनो आरोपी उसको खाई में खींच ले गए।उसके बाद बारी-बारी से दोनो ने महिला से दुष्कर्म किया।शोर शराबा करने पर महिला को जमकर मारा पीटा।जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसको अपमानित किया।पुलिस में सूचना देने पर जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए दोनों मौके से फरार हो गए।
घटनाक्रम की सूचना महिला ने अपने परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।महिला ने लोक लाज के भय से पुलिस में शिकायत नहीं कर सकी। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने गांव दिलावरपुर निवासी बसंत कुमार और विनोद कुमार के खिलाफ दलित उत्पीड़न,दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले में जांच कर दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।