Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

पीलीभीत :पुलिस ने पति सहित दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

पीलीभीत /पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर जेठ विवाहिता पर गलत नियत रखने लगा।पति की गैरमौजूदगी में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।विरोध करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।पुलिस ने पति सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपनी
Share:
पीलीभीत :पुलिस ने पति सहित दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।
Read in your preferred language.

पीलीभीत /पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर जेठ विवाहिता पर गलत नियत रखने लगा।पति की गैरमौजूदगी में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।विरोध करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।पुलिस ने पति सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवक के साथ की थी।शादी में काफी दहेज दिया गया।विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद उसका जेठ गलत नियत रखने लगा।एक दिन उसका पति बाहर गया हुआ था।इसी दौरान मौका पाकर विवाहिता के जेठ ने जबरन उसके साथ कमरे में खींच कर दुष्कर्म किया।धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे घर से निकाल दिया जाएगा।उसके बाद आए दिन उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किए जाने लगा।पति की गैरमौजूदगी में जेठ विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा।।विवाहिता ने मामले की पूरी जानकारी अपने पति को दी लेकिन उसने भी कोई ध्यान नहीं दिया।एक दिन विवाहिता के विरोध करने पर मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया।बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।विवाहिता ने पूरनपुर कोतवाली शाहगढ निवासी सत्यदेव और हरिशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए इसकी जांच पूरनपुर पुलिस से कराए जाने की मांग की।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच पूरनपुर पुलिस करेगी।शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।