Monday, 14 September 2026 | 7:36 PM
India

पीलीभीत:मा0 विधायक बीसलपुर एवं जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन पुल, दुबे तालाब एवं चौराहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

पीलीभीत मा0 विधायक बीसलपुर अगयश श्री रामसरन वर्मा एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा बीसलपुर में निर्माणाधीन पुल व दुबे तालाव के कार्यां एवं बारह पत्थर, ईदगाह चौराहा, बिलसण्डा चौराहा, बीसलपुर बस स्टेशन चौराहा के सौन्दर्यीकरण कराने के दृष्टिगत औचक निरीक्षण किया गया। चौराहों के निरीक्षण के दौरान नि
Share:
पीलीभीत:मा0 विधायक बीसलपुर एवं जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन पुल, दुबे तालाब एवं चौराहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण।
Read in your preferred language.

पीलीभीत मा0 विधायक बीसलपुर अगयश श्री रामसरन वर्मा एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा बीसलपुर में निर्माणाधीन पुल व दुबे तालाव के कार्यां एवं बारह पत्थर, ईदगाह चौराहा, बिलसण्डा चौराहा, बीसलपुर बस स्टेशन चौराहा के सौन्दर्यीकरण कराने के दृष्टिगत औचक निरीक्षण किया गया। चौराहों के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि जो चौराहे नगर पालिका के अन्तर्गत आते हैं उनको चौड़ीकरण की योजना बनाकर तैयार किया जाये। इसके उपरान्त दुबे तालाब के सौन्दर्यीकरण हेतु कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि दुबे तालाब के अवशेष कार्यों को तेजी से साथ पूर्ण कराया जाये और स्टीमेट के अनुसार समस्त कार्यों को मानक के अनुरूप कराना सुनिश्चित किया जाये। तालाब के चारों और उचित लाईट व बैठक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। समस्त कार्यों को ससमय पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान तालाब की साफ की सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया किया गया। उन्होंने कहा कि दुबे तालाब को पार्क के रूप में जल्द विकसित किया जाये, साथ ही साथ उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर हेतु भूमि का चयन करने हेतु उप जिलाधिकारी बीसलपुर व तहसीलदार, लेखपाल को भूमि का नजरी नक्शा तैयार कर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके उपरान्त मा0 विधायक बीसलपुर एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नगरिया में फतेहपुर के निकट पुराने बरेली बीसलपुर मार्ग पर देवहा नदी पर सेतुनिर्माण एवं पहुॅच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सेतु का निर्माण लगभग रू0 14 करोड़ की लागत से किया जा रहा है, जिसकी लम्बाई 181 मीटर है। सेतु निर्माण का कार्य उ0प्र0 सेतु निगम लि0 द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था द्वारा प्रयोग की जा रही सामाग्री की गुणवत्ता परखी गई और कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुये कहा कि सेतु निर्माण के मानकों का विशेष ध्यान दिया जाये। इसके साथ ही साथ उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिससे की माह नवम्बर में सेतु निगम का लोकार्पण किया जा सके। मा0 विधायक जी ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों के आवागमन हेतु रास्ता आसन हो जायेगा। जिससे की लोगों को घूमकर जाने की कठिनाईयों का सामाना नहीं करना पडे़गा।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बीसलपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बीसलपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संवाददाता रामगोपाल कुशवाहा