Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

पीलीभीत: नहरोसा में विधायक ने देखा कटान, किया श्रमदान

पीलीभीत/पूरनपुर। शारदा पार हजारा थाना क्षेत्र के गाँवों में पहुंचकर विधायक ने नहरोसा गाँव में शारदा नदी के कटान का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी। उन्होंने खाद की उपलब्धता को लेकर एआर कोआपरेटिव को निर्देशित किया। कई दिनों से बरसात होने से ग्राम नहरोसा में शारदा नदी के कटान से खतरा बना हुआ
Share:
पीलीभीत: नहरोसा में विधायक ने देखा कटान, किया श्रमदान
Read in your preferred language.

पीलीभीत/पूरनपुर। शारदा पार हजारा थाना क्षेत्र के गाँवों में पहुंचकर विधायक ने नहरोसा गाँव में शारदा नदी के कटान का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी। उन्होंने खाद की उपलब्धता को लेकर एआर कोआपरेटिव को निर्देशित किया।

कई दिनों से बरसात होने से ग्राम नहरोसा में शारदा नदी के कटान से खतरा बना हुआ है। गाँव किनारे हो रहे नदी के कटान से बचाव कार्य के लिये विधायक बाबूराम पासवान आज गांव मंगलवार पहुचे और ट्रेक्टर से मौके पर जाकर जायजा लिया। अधिकारियों से फोन पर बचाव कार्य में लेबर बढ़ाने के सम्बंध में बात की। चल रहे काम मे कार्यकर्ताओ के साथ श्रमदान भी किया।

भाजपा नेता रमेश वर्मा, श्रीकांत यादव, राजू गुप्ता, योगेश कुमार टुन्ना, विनोद सिंह, विजय सिंह, रोहित मिश्रा,नीरज मिश्रा साथ रहे।



रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत