Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

पीलीभीत: विधायक बाबूराम पासवान ने मुजफ्फरनगर पुलिया से किया सिल्ट सफाई कार्य का लोकार्पण

पूरनपुर। खरीफ सीजन के लिए स्थानीय किसानों को नहर से पानी मिलने में दिक्कत नहीं होगी। चौगान से मंडनपुर तक जाने वाली 29 किलोमीटर से अधिक लंबी माइनर की सफाई का कार्य 26 लाख रुपए की लागत से करा दिया गया है। आज इसका लोकार्पण भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने मुजफ्फरनगर नहर पुलिया के पास किया। विधायक ने बताय
Share:
पीलीभीत: विधायक बाबूराम पासवान ने मुजफ्फरनगर पुलिया से किया सिल्ट सफाई कार्य का लोकार्पण
Read in your preferred language.

पूरनपुर। खरीफ सीजन के लिए स्थानीय किसानों को नहर से पानी मिलने में दिक्कत नहीं होगी। चौगान से मंडनपुर तक जाने वाली 29 किलोमीटर से अधिक लंबी माइनर की सफाई का कार्य 26 लाख रुपए की लागत से करा दिया गया है। आज इसका लोकार्पण भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने मुजफ्फरनगर नहर पुलिया के पास किया। विधायक ने बताया कि समय से नहर की सिल्ट व नहर में उगे खरपतवार व झाड़ियों की सफाई इस बार काफी सही ढंग से करा दी गई है। इसका उन्होंने स्वयं निरीक्षण कर लिया है। इसके बाद ही इस नहर का लोकार्पण कर दिया है। अब धान की फसल के लिए इस माइनर से जुड़े किसानों को सुगमता से पानी उपलब्ध हो जाएगा। इस दौरान विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश चंद्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा