Monday, 14 September 2026 | 6:29 PM
India

पीलीभीत: तेंदुए ने बकरे को झाले से ले जाकर जंगल में बनाया शिकार

हजारा पीलीभीत । अशोकनगर में एक ग्रामीण के झाले से तेंदुए ने बकरे को जंगल में ले जाकर शिकार बना लिया है । तेंदुए की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है । पीड़ित ने घटना की सूचना संपूर्णानगर वन विभाग को दी है । हजारा क्षेत्र में तेंदुए ने पिछले काफी समय से आतंक मचा रखा है शुक्रवार को अशोकनगर जं
Share:
पीलीभीत: तेंदुए ने बकरे को झाले से ले जाकर जंगल में बनाया शिकार
Read in your preferred language.

हजारा पीलीभीत ।
अशोकनगर में एक ग्रामीण के झाले से तेंदुए ने बकरे को जंगल में ले जाकर शिकार बना लिया है । तेंदुए की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है । पीड़ित ने घटना की सूचना संपूर्णानगर वन विभाग को दी है ।
हजारा क्षेत्र में तेंदुए ने पिछले काफी समय से आतंक मचा रखा है शुक्रवार को अशोकनगर जंगल के समीप कटान लोग झाला झोपड़ी बनाकर रहते हैं ।‌ यहां के रहने वाले हरिलाल चौहान पुत्र कल्लू के घर के अंदर तेंदुआ घुस गया । झाले में बंधें बकरे पर हमला करके शिकार जंगल में उठा ले गया ।‌ जानवरों के चिल्लाने पर परिजनों की आंख खुल गई । घटना को समझ पाते तब तक तेंदुआ जा चुका था । घटना के बाद सुबह फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया ।‌ आबादी के बाहर जंगल में जाकर देखा तो तेंदुआ के अध्खाए शव को बरामद कर लिया है । पीड़ित हरिलाल ने भाजपा नेता सुरेश शर्मा और शारदा शर्मा के साथ संपूर्णानगर वन रेंज कार्यालय में पहुंचकर घटना की जानकारी दी है ।