Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

पीलीभीत: जय दुर्गे समूह जनपद का तीसरा महिला स्वयं सहायता समूह जिसका उत्पाद आंनलाइन साइड अमेजन पर हुआ उपलब्ध।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ साथ बाजार की उपलब्धता हेतु आंनलाइन बिक्री से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आंनलाइन अमेजन पर अपने उत्पाद उपलब्ध कराने वाला
Share:
पीलीभीत: जय दुर्गे समूह जनपद का तीसरा महिला स्वयं सहायता समूह जिसका उत्पाद आंनलाइन साइड अमेजन पर हुआ उपलब्ध।
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद के महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ साथ बाजार की उपलब्धता हेतु आंनलाइन बिक्री से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। आंनलाइन अमेजन पर अपने उत्पाद उपलब्ध कराने वाला तहसील सदर के ग्राम पिपरिया अगरू ‘‘जय दुर्गे’’ महिला स्वयं सहायता समूह जनपद का तीसरा समूह बना। जय दुर्गे समूह द्वारा पेपर से आकर्षक प्लेट, दोने, पत्तल उत्पाद निर्मित किये जा रहे हैं। परियोजना निदेशक को उनके उत्पाद को आकर्षक बनाने के साथ आंनलाइन बिक्री करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे। पेपर से तैयार किये जा रहे आकर्षक उत्पाद सहित विभिन्न प्रकार की सामाग्री आनलाइन खरीद हेतु लिंक https://www.amazon.in/gp/product/B0B1JBP9SS/ref=cx_skuctr_share?smid=A3JJDA3NXJQTLV पर उपलब्ध है।