पूरनपुर।सार्वजनिक शौचालय से बीती रात चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया।सुबह केयरटेकर मौके पर पहुंची तो उसको वारदात की भनक लगी। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकला में सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है।बीती रात शौचालय में अज्ञात चोरों ने शौचालय के पास लगा नल,पानी की मोटर,टंकी की टोटियां सहित हजारों का सामान चोरी कर घटना को अंजाम दे दिया।सुबह केयर टेकर शौचालय पर ड्यूटी करने पहुंची तो सारा सामान गायब पाया देखा तो उसके होश उड़ गए।चोरी की वारदात को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। केयर टेकर ने इस मामले की सूचना ग्राम प्रधान की तकी खां को दी।उन्होंने मौके पर पहुंचकर आस पास जानकारी जुटाई।उसके बाद कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
India
पीलीभीत :सार्वजनिक शौचालय से हजारों का सामान चोरी
पूरनपुर।सार्वजनिक शौचालय से बीती रात चोरों ने हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया।सुबह केयरटेकर मौके पर पहुंची तो उसको वारदात की भनक लगी। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुरकला में सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है।बीती रात शौचालय में अज्ञात चोरों ने शौचालय
Read in your preferred language.