पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में छप्परपोश घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया। घर जलकर राख हो गया।जिसमें नकदी सहित हजारों का घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।पीडितों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पतावोझी का है। गांव निवासी होरी लाल का छप्परपोश घर है। उसी में परिवार के साथ रहकर गुजर वसर कर रहा है। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग ने देखते देखते रूद्र रूप धारण कर लिया।उसने घर को अपने आगोश में ले लिया।आग की तेज लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर जा पहुंचे।उन्होंने निजी संसाधनों से बमुश्किल आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक घर में रखी चारपाई,कपड़े,बिस्तर व जरूरी दस्तावेज व नगदी आग की भेंट चढ़ गई।जिससे ग्रामीण का हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। अचानक छप्परपोश घर जल जाने से पीड़ित खुले आसमान में रहने को मजबूर हो रहा है।
India
पीलीभीत:संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग,हजारों का नुकसान
पूरनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में छप्परपोश घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया। घर जलकर राख हो गया।जिसमें नकदी सहित हजारों का घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।पीडितों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पतावोझी
Read in your preferred language.