पूरनपुर।दि किसान सहकारी चीनी मिल का पैराई सत्र अभी शुरू नहीं हो सका है।इसके चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए चीनी मिल चालू कराए जाने की मांग की है।
शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चीनी मिल को सुचारू रूप से जल्द से जल्द चलाए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि चीनी मिल का पेराई सत्र 10 नवंबर तक शुरू होना था। जिससे किसान गन्ने की फसल चीनी मिल में बेचकर समय से गेहूं की बुवाई कर सके,लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ चीनी मिल अभी तक शुरू नहीं हुई है।जिससे किसान गेहूं की फसल नहीं वो पा रहा है।उन्होंने कहा है कि किसान गेहूं की बुवाई के लिए गन्ने की फसल को औने पौने दामों में बिक्री कर रहा है।संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी और गन्ना राज्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता को देकर चीनी मिल को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि किसानों की आगामी फसल भी नहीं हो सकी है। जिसके कारण किसानों की कमर टूट गई है।उन्होंने राज्य मंत्री और जिलाधिकारी से जल्द से जल्द चीनी मिल शुरू कराने की बात कही है।किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि चीनी मिल अगर जल्द से जल्द शुरू नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।
India
पीलीभीत:किसानों ने मिल गेट पर दिया धरना, चीनी मिल शुरू कराने की मांग
पूरनपुर।दि किसान सहकारी चीनी मिल का पैराई सत्र अभी शुरू नहीं हो सका है।इसके चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए चीनी मिल चालू कराए जाने की मांग की है। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने व
Read in your preferred language.