Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
India

पीलीभीत :बेदखल किए गए पुत्रों ने ग्रामीण के घर पर किया कब्जा

पीलीभीत पूरनपुर।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव केसरपुर कला निवासी एहसान मोहम्मद ने बताया कि 25 जुलाई को वह अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था।इसी दौरान बेदखल किए गए उसके पुत्र कुछ लोगों की मदद से उसके घर का ताला तोड़कर अवैध कब्जा कर रहने लगे। पीड़ित ने इस मामले की सूचना थाना पुलिस को दी थी। शिकायत
Share:
पीलीभीत :बेदखल किए गए पुत्रों ने ग्रामीण के घर पर किया कब्जा
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव केसरपुर कला निवासी एहसान मोहम्मद ने बताया कि 25 जुलाई को वह अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था।इसी दौरान बेदखल किए गए उसके पुत्र कुछ लोगों की मदद से उसके घर का ताला तोड़कर अवैध कब्जा कर रहने लगे। पीड़ित ने इस मामले की सूचना थाना पुलिस को दी थी। शिकायत करने के बाद वह वापस लौट रहा था।इसी दौरान घर पहुंचने पर लोगों ने उसके पुत्र महफूल पर तमंचा तानते हुए दोवारा पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।30 जुलाई को जब वह रिश्तेदारी से वापस आया तो ताला टूटा देख खलबली मच गई।अंदर जाकर देखा तो पांच हजार की नकदी, कपड़ों,अनाज,बिस्तर,जरूरी कागजात गायब मिले।जब पीड़ित की पत्नी ने जानकारी की तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया तहरीर पर जांच की जा रही है।मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।