Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

पीलीभीत : विद्युत पोल में आया करंट,चपेट में आए किशोर की मौत

पीलीभीत पूरनपुर।रेलवे लाइन पर विद्युत पोल में करंट आने से चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।सूचना पर रोते लिखलते परिजन मौके पर पहुंचे।हादसे को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मूल रूप से बहराइच के निवासी निसार अहमद ढोलक रिपेयरिंग का काम करते हैं।वह पूरनपुर के रेलवे ला
Share:
पीलीभीत : विद्युत पोल में आया करंट,चपेट में आए किशोर की मौत
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।रेलवे लाइन पर विद्युत पोल में करंट आने से चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।सूचना पर रोते लिखलते परिजन मौके पर पहुंचे।हादसे को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मूल रूप से बहराइच के निवासी निसार अहमद ढोलक रिपेयरिंग का काम करते हैं।वह पूरनपुर के रेलवे लाइन के किनारे तंबू लगाकर अपने परिवार के के साथ रहकर मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करता है।उसका 12 वर्षीय पुत्र विशाल शनिवार को नगर में किसी काम से गया था।वापस लौटने के दौरान रेलवे लाइन के किनारे होते हुए अपने तंबू में जा रहा था।रेलवे स्टेशन के पास एक कोठरी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में किशोर आ गया।करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।घटनाक्रम की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।घटनाक्रम को लेकर लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस वापस लौट आई।हादसे को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।