Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

पीलीभीत : नशेडी पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी हत्या

पीलीभीत पूरनपुर।जमीन बिक्री का विरोध करने पर शराबी पति ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।लेकिन तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की,कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल
Share:
पीलीभीत : नशेडी पति ने पीट-पीटकर कर दी पत्नी हत्या
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।जमीन बिक्री का विरोध करने पर शराबी पति ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।लेकिन तहरीर के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की,कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधिया खुर्द निवासी ओमबीर ने बताया कि उसकी बहन इंद्रावती की शादी 18 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगावां मोहम्मदपुर निवासी रामपाल के साथ की थी।उसने बताया कि रामपाल शराबी किस्म का है।अपने हिस्से की जमीन आए दिन बिक्री करता रहता है।विरोध पर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था।27-10-21 को उसकी बहन को बेरहमी से पीटा।जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे,ससुराली घर से गायब मिले मामले की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की।इस पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गांव नौगावां मोहम्मद पुर निवासी रामपाल,रामबहादुर,भगवता देवी,अवधेश,सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।