पूरनपुर।नगर के मोहल्ला वार्ड नंबर 16 साहूकारा लाइनपार में कई महीनों से नालियां टूटी पड़ी है।इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों का निर्माण न होने से पानी के निकास की भी समस्या खड़ी हो गई है।लोगों ने बताया कि नालियां टूटने के अलावा मोहल्ले में दो नल काफी समय से ठप पडे हुए हैं।इसके चलते मोहल्ले के लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।मोहल्ले की सभासद मुन्नी बेगम ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया। उसके बावजूद इस समस्या की ओर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।जिसका खामियाजा मोहल्ले के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।सभासद ने समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत कर नालियों की मरम्मत व खराब पड़े नलों को ठीक कराए जाने की मांग की है।
-------??
India
पीलीभीत:महीनों से टूटी पडीं नालियां,शिकायत दर्ज
पूरनपुर।नगर के मोहल्ला वार्ड नंबर 16 साहूकारा लाइनपार में कई महीनों से नालियां टूटी पड़ी है।इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों का निर्माण न होने से पानी के निकास की भी समस्या खड़ी हो गई है।लोगों ने बताया कि नालियां टूटने के अलावा मोहल्ले में दो नल काफी समय से ठप पडे हुए हैं।इस
Read in your preferred language.