Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

पीलीभीत :सिद्धनगर ग्राम पंचायत में जमकर हो रहे घटिया सामग्री से विकास और निर्माण कार्य

प्रदेश सरकार जहां भ्रष्टाचार व भ्रष्ट तंत्र को लेकर सख्त है। जहां रोज तरह तरह के आदेशों को पारित किया जा रहा है। वहीं उन्हीं के कारिंदे और कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान स्वयं ठेकेदारी कर ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के नाम पर खाना पूरी कर सरकारी धन का दुर्पयोग कर रहे है। इसी कारण स्थानीय विकास खंण
Share:
पीलीभीत :सिद्धनगर ग्राम पंचायत में जमकर हो रहे घटिया सामग्री से विकास और निर्माण कार्य
Read in your preferred language.

प्रदेश सरकार जहां भ्रष्टाचार व भ्रष्ट तंत्र को लेकर सख्त है। जहां रोज तरह तरह के आदेशों को पारित किया जा रहा है। वहीं उन्हीं के कारिंदे और कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान स्वयं ठेकेदारी कर ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के नाम पर खाना पूरी कर सरकारी धन का दुर्पयोग कर रहे है। इसी कारण स्थानीय विकास खंण्ड का ट्रांस शारदापार क्षेत्र विकास कार्यों से अधूरा और बंचित है।
स्थानीय विकास खंण्ड का शारदापार क्षेत्र दूर व रास्ते में नदी होने से जिले के आला अधिकारियों व कर्मचारियों का आना जाना नहीं हो पाने से विकास कार्यों में सिर्फ औपचारिकताएं पूर्ण कर सरकारी भुगतान कराकर बंदरबांट किया जा रहा है। यह बंदरबांट कोई और नहीं इसमें क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता व भाजपा के जिम्मेदार लोगों की भी अहम भूमिका है जिनके बल बूतों पर यह खेल खेला जा रहा है।
ग्राम पंचायत सिद्धनगर में इन दिनों सरकारी स्कूल में बाउंड्री बाल पीली ईटों से तथा घटिया सामग्री से की जा रही है। वहीं मौजूदा ग्राम प्रधान भाजपा के परम भक्त है और अधिकारियों व कर्मचारियों को भाजपा सरकार का रौब दिखाकर सरकारी धनराशि का बंदरबांट कर झूठी बाहवाही में मगन हैं। जहां घटिया सामग्री से कराए जा रहे ग्राम पंचायत में सिर्फ औपचारिकताएं पूर्ण कर सरकारी धन डकारने का काम हो रहा है। वहीं मामला भाजपाई ग्राम प्रधान होने के नाते अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी नौकरी खतरे में पड़ने और बचाने का डर भी सता रहा है। इसी के चलते सरकारी योजनाओं में पलीता लगाया जा रहा है।