पीलीभीत पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को जमकर पीटा।बचाने दौड़े उसके पति को भी पीट कर घायल कर दिया। दंपत्ति ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी रुखसोना बेगम का निकाह कुछ साल पहले पूरनपुर के मोहल्ला खानकहा निवासी इरफान के साथ हुआ था।निकाह में मायके पक्ष के लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया।लेकिन दिए गए दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं हुए।निकाह के कुछ ही महीनों बाद एक बुलेट बाइक व दो लाख की नकदी लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।विवाहिता ने मायके पक्ष की हालत ठीक ना होने की बात कहते हुए दहेज लाने से इंकार कर दिया।आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अब उसके पति पर उसको छोड़ने का दबाव बना रहे हैं।जबकि उसका पति उसको छोड़ने से इंकार कर रहा है।इसी बात पर ससुराली विवाहिता व उसके पति को आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं।गुरुवार को मांग पूरी ना होने पर विवाहिता व उसके पति पर दवाव बनाना शुरू कर दिया। पति ने जब इंकार कर दिया तो उसको मारा पीटा।बचाने दौड़ी उसकी पत्नी को भी जमकर पीटा।आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता व उसके पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया।बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।
India
पीलीभीत:दहेज की मांग पूरी न करने पर दंपत्ति को घर से निकाला
पीलीभीत पूरनपुर।दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को जमकर पीटा।बचाने दौड़े उसके पति को भी पीट कर घायल कर दिया। दंपत्ति ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी रुखसोना बेगम का निकाह कुछ साल पहले पूरनपुर के मोहल्ला खानकहा निवासी इरफान के स
Read in your preferred language.