Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

पीलीभीत: पूरनपुर लगातार बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

पीलीभीत पूरनपुर।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई और डीजल पेट्रोल और गैस की कीमतें युवा बेरोजगार हैं सहित कई समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। सोमवार को भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्र
Share:
पीलीभीत: पूरनपुर लगातार बढ़ रही महंगाई पर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
Read in your preferred language.



पीलीभीत पूरनपुर।कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई और डीजल पेट्रोल और गैस की कीमतें युवा बेरोजगार हैं सहित कई समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

सोमवार को भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के आवाहन पर पार्टी के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेलवे फाटक से चलकर तहसील पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है।डीजल,पेट्रोल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।इस महंगाई से लोगों की कमर पहले ही टूट चुकी थी अब इस महंगाई ने और भी उनको परेशान करके रख दिया है। इस सरकार में बेरोजगारी हावी है।रोजगार के लिए युवका मारे मारे घूम रहे हैं।दिनदहाड़े मां बहनों पर अत्याचार हो रहे हैं इन सभी पर सरकार अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है।डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से किसान अपनी फसल को तैयार करने के लिए एक दूसरे से कर्ज ले रहे हैं।अन्य कई समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह के अलावा ईश्वर दयाल पासवान, हरप्रीत सिंह,ज्ञानेंद्र गौतम,सर्वजीत सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा