Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

पीलीभीत : धान खरीद हेतु पहले से समस्त तैयारियां करे पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में वर्ष 2022-23 हेतु धान खरीद के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक देर शाम गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान बताया गया कि जनपद में 172 क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीद की जायेगी। धान खरीद हेतु पीसीयू, पीसीएफ, यूपीएसएस, खाद्य विभाग व एफसीआई
Share:
पीलीभीत : धान खरीद हेतु पहले से समस्त तैयारियां करे पूर्ण-जिलाधिकारी।
Read in your preferred language.

पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में वर्ष 2022-23 हेतु धान खरीद के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक देर शाम गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान बताया गया कि जनपद में 172 क्रय केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीद की जायेगी। धान खरीद हेतु पीसीयू, पीसीएफ, यूपीएसएस, खाद्य विभाग व एफसीआई एजेंसियों के माध्यम से खरीद की जायेगी। जनपद में 100 सेंटर मण्डियों में स्थापित किये जायेगें। बैठक में जिलाधिकारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया धान खरीद हेतु उपकरण व अन्य व्यवस्थाऐं पहले से ही पूर्ण कर ली जाये। समस्त उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया गया धान खरीद हेतु अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लें, जिससे किसानों को सेंन्टर पर धान लाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि किसानों को धान खरीद के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये कि वह अपना कृषक पंजीकरण हेतु कृषक का आधार लिंक मोवाइल नम्बर, खतौनी, बैंक पासबुक व खतौनी होना अनिवार्य है। कृषक बन्ध अपना पंजीकरण जनसेवा केन्द्र के माध्यम से करा सकते हैं। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के माध्यम से ही कृषक बन्धु अपना धान सेंन्टर पर विक्रय कर सकते है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।